मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव हेतु तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव हेतु तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया

कोलकाता,। पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव तथा प्रकाश चिक बराइक ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद शमिक भट्टाचार्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही इन तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल से राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुंडा दमन अधिनियम के संबंध में कहा कि राज्य में इस कानून की लंबे समय से आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि 34 वर्षों तक राज्य में साम्यवादी दलों का शासन रहा और उसके बाद 15 वर्षों तक तृणमूल कांग्रेस का शासन रहा, जिसके दौरान गुंडागर्दी को बढ़ावा मिला। ऐसे तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए यह कानून अत्यंत आवश्यक था।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य विधानसभा ने इस विधेयक को पारित कर दिया है तथा राज्यपाल ने भी इसे अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें