मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

एक लाख में दो माह के बच्चे की खरीद का आरोप, तीन लोग गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एक लाख में दो माह के बच्चे की खरीद का आरोप, तीन लोग गिरफ्तार

पश्चिम बर्दवान,। एक लाख रुपये में दो माह के बच्चे को खरीदने के मामले सामने आने से आसनसोल में सनसनी फैल गई है। ई-मेल के जरिए मिली शिकायत के बाद आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान उत्तर धादका इलाके में एक दंपती के कब्जे से दो माह 13 दिन के बच्चे को बरामद किया गया। मामले में दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार दंपती की पहचान विनोद कुमार गुप्ता (47) और बबीता गुप्ता (37) के रूप में हुई है। दोनों आसनसोल के उत्तर धाधका लाल बंगला इलाके के निवासी हैं।

बताया जा रहा है कि विनोद कुमार राज्य सरकार के राशन डीलर हैं। इनके अलावा धादका रोड निवासी अशोक भवालका को भी बिचौलिए के रूप में गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में दंपती ने बच्चे को अपना जैविक पुत्र बताया था। हालांकि, पुलिस की जांच आगे बढ़ने पर बच्चे को बीरभूम के सिउड़ी स्थित एक निजी नर्सिंग होम से एक लाख रुपये के बदले हासिल किए जाने की बात सामने आई। पुलिस को आशंका है कि बच्चे को दंपती तक पहुंचाने में एक से अधिक बिचौलियों की भूमिका हो सकती है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बच्चे को गोद लेने के दौरान निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया था या नहीं। साथ ही, बच्चे की पहचान और जन्म संबंधी दस्तावेजों में किसी प्रकार की कथित हेराफेरी हुई है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) एक्ट, 2015 की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

सिउड़ी के निजी नर्सिंग होम और वहां कथित तौर पर इस व्यवस्था से जुड़े लोगों की भूमिका भी पुलिस की जांच के दायरे में है। बरामद बच्चे को निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के चेयरमैन के समक्ष भेज दिया गया है। संबंधित प्राधिकरण बच्चे की सुरक्षा, देखभाल और संरक्षण की व्यवस्था करेगा।

पुलिस अब बच्चे की वास्तविक पहचान, उसके जैविक माता-पिता, जन्म प्रमाणपत्र की प्रामाणिकता और कथित एक लाख रुपये के लेनदेन की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में और कितने लोग या कथित बिचौलिए शामिल हैं।

डीसीपी सेंट्रल ध्रुव दास के अनुसार, आसनसोल उत्तर थाना पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपितों को गुरुवार को आसनसोल अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें