मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

रंजिश में दुकान में लगा दी आग, तीन आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रंजिश में दुकान में लगा दी आग, तीन आरोपित गिरफ्तार

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में प्रेमनगर थाना क्षेत्र की एक दुकान में आग लगाकर लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में कई लाख रुपये का सामान, एक ई-रिक्शा, दो मोबाइल फोन और 27 हजार रुपये नकद जलकर खाक हो गए। आगजनी के वक्त दुकान में सो रहे व्यापारी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई थी।बारादरी के कटरा चांद खां निवासी आशीष गुप्ता के मुताबिक राजेंद्रनगर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर उसकी दुकान है। 11 जनवरी की रात उसके सहयोगी पूजन का लालू नामक युवक से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी रंजिश में लालू ने अपने साथियों के साथ मिलकर देर रात दुकान में आग लगा दी।रात करीब दो बजे आग की लपटों की गर्मी से आशीष की नींद खुली तो उसने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। सूचना पर डायल 112 और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई लेकिन तब तक सारा सामान जल चुका था।पुलिस ने मामले में रोहित उर्फ लालू, मोहित और प्रकाश को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपितों ने बदले की नीयत से आगजनी की बात कबूल की है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें