मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आराेपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आराेपित गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश में जनपद कानपुर के बिल्हौर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 13 वर्षीय दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा है। तीनों के खिलाफ एससीएसटी और पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया है। यह जानकारी शनिवार को एसीपी बिल्हौर अमरनाथ यादव ने दी।

घटना ककवन थाना क्षेत्र में बीते बुधवार काे उस समय हुई जब पीड़िता का परिवार श्री कृष्ण महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने गया था। इस दाैरान नाबालिग पीड़िता खेत में शौच करने गयी थी ताे उसी समय गांव के रहने वाले दीपू यादव, रविन्द्र यादव, भोला यादव और इक्कू यादव ने पीडिता को उठा लिया। आराेपित भोला यादव व इक्कू यादव ने किशोरी का मुंह बन्द कर दिया और दीपू व रविन्द्र ने उसके साथ सामूहिक रेप किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

घटना के बाद पीडिता ने परिजनों को सारी सच्चाई बताई। जिस पर पिता ने अगले दिन गुरुवार को आरोपितों दीपू, इक्कू उर्फ उपेन्द्र, रविन्द्र, अरूण कुमार उर्फ भोला के विरूद्ध पॉस्को और एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें