मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

तौकते का खतरा: लक्षद्वीप में बना गहरे दबाव का क्षेत्र महाराष्ट्र, गुजरात, केरल में रेड अलर्ट, एनडीआरएफ रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान तौकते अगले कुछ घंटों में देश के पश्चिम तटीय क्षेत्रों में कहर ढा सकता है। शुक्रवार को यह लक्षद्वीप में गहरे दबाव क्षेत्र में बदला। इससे केरल, गुजरात, महाराष्ट्र के आसपास के तटीय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा हो सकती है।

अरब सागर में तौकते तूफान बड़ा खतरा बनकर आ रहा है। लक्षद्वीप में गहरे दबाव का क्षेत्र बन गया है, यह अगले 24 घंटे में गुजरात तट की ओर बढ़ेगा। इसे देखते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, केरल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीमें रवाना कर दी गई हैं।

अरब सागर और लक्षद्वीप के ऊपर बने चक्रवात तौकते के तेज होने के मद्देनजर महाराष्ट्र, केरल और गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि लक्षद्वीप क्षेत्र में एक दबाव बन गया है। यह अगले 24 घंटों के दौरान एक चक्रवात में बदल जाएगा और गुजरात तट की ओर बढ़ेगा।

अगले 12 घंटों में यह चक्रवाती तूफान और तेज हो सकता है। यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के साथ 18 मई की सुबह तक यह गुजरात तट पर पहुंच सकता है। शनिवार शाम तक इसके उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।

मछुआरों को लौटने की सलाह

गहरे समुद्र में निकले मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी गई है. इस बीच, तिरुवनंतपुरम में अरुविक्करा बांध के शटर गुरुवार रात भारी बाढ़ के कारण खोले गए, जिससे करमना और किल्ली नदियों में बाढ़ आ गई। केरल में, एर्नाकुलम के तटीय गांव चेल्लानम में स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि उच्च ज्वार की लहरों के कारण समुद्र का पानी रिसने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए.

केरल के षणमुघम में बह गई सड़क

मौसम विभाग के अनुसार लक्षद्वीप में बना दबाव का क्षेत्र शुक्रवार को गहरे दबाव क्षेत्र में बदल गया। विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार केरल के तिरुवनंतपुर जिले में शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया गया। यहां समुद्र में प्रतिकूल स्थिति देखी गई। षणमुघम के पास तटीय क्षरण के कारण सड़क का आंशिक हिस्सा बह गया।

तिरुवनंतपुरम के 308 लोगों को राहत शिविरों में भेजा

तौकते तूफान की की आशंका के चलते तिरुवनंतपुरम के 78 परिवारों के 308 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया है। जिला कलेक्टर नवजोत खोसा ने बताया कि घरों में क्वारंटाइन किए गए कोरोना मरीजों को जरूरत पड़ने पर निकटस्थ अस्पतालों में भर्ती किया जाएगा।

यहां होगी भारी वर्षा

मौसम विभाग ने लक्षद्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक, गुजरात और गोवा के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लक्षद्वीप द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें