मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

आरोप : झंडियां लगाने को लेकर समुदाय विशेष की धमकी,मोहल्ला छोड़कर भाग जाओ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झांसी। सीपरी बाजार क्षेत्र में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा बारावफात की झंडियों को न लगाने देने को लेकर एक विधवा महिला व उसके पुत्र को मकान बेचकर भाग जाने की धमकी दी गई है। उनसे यह भी कहा गया कि यदि भाजपा सरकार न होती तो उन्हें काटकर फेंक देते। हालांकि इस मामले काे पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है।नंदनपुरा निवासी विधवा रामदेवी ने शिवपुरी बाजार पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 15 सितंबर की रात करीब 10 बजे उसे अपने घर के ऊपर दो लोग बारावफात की झंडियां लगाते हुए दिखे। उनको देखकर जब उसने उन्हें झंडियां लगाने से मना किया तो उनके साथ मोहल्ले के 40-50 लोग अचानक उसके घर आ धमके। उन्हें घेर लिया, गाली गलौज किया और कहा कि यदि हमारे मोहल्ले में रहना है तो हमारे रीति रिवाज से रहना पड़ेगा। वरना अपना मकान बेचकर कहीं और चले जाओ। पीड़िता के साथ बदसलूकी करते हुए उसके बेटे के साथ धक्का मुक्की भी की। जाते-जाते धमकाया कि अगर बीजेपी सरकार नहीं होती तो तुम्हें काट कर फेंक देते। समुदाय विशेष की धमकी के बाद पीड़िता के पुत्र धर्मेंद्र रैकवार ने अपने मोबाइल से रात लगभग 10:21 पर 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस के आने के बाद सभी लोग तितर बितर हो गए। वहीं पीड़िता व उसके बेटे को थाने ले जाया गया। आरोप यह भी है कि पुलिस द्वारा उन पर जबरन समझौता करने का दबाव बनाया गया। हालांकि इस संबंध में जब थाना प्रभारी सीपरी बाजार अखिलेश द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला ही नहीं था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें