मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा की बात नहीं मानने वालों को हो सकती है जेल: अजीत शर्मा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। कांग्रेस विधायक अजित शर्मा ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार को जो भी पार्टी समर्थन नहीं करेगी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। विधायक ने कहा कि भाजपा का मानना है कि विपक्ष का जो भी नेता हो, मुख्यमंत्री हो सब उनको साथ दीजिए। यदि साथ नहीं देंगे तो ईडी, सीबीआई और आईटी से छापेमारी करवाकर जेल भेज देंगे।

विधायक ने कहा कि दुर्भाग्य है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया गया। वो अच्छा काम कर रहे थे। भाजपा का साथ नहीं दिया तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो गई। देश में अंग्रेजों और हिटलर का शासन चल रहा है। बात नहीं मानने पर जेल भेज देंगे। यह लोकतंत्र की हत्या है। जनता 2024 में मोदी सरकार को गद्दी से उतार देगी।

उल्लेखनीय हो कि देशभर में ईडी की ओर से चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई पर आईएनडीआईए गठबंधन में खलबली मची हुई है। एक तरफ जहां ईडी की ओर से लालू यादव और तेजस्वी यादव से पूछताछ चल रही थी। वहीं इस बीच अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। केजरीवाल को भी लगातार ईडी समन भेज रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें