मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

पानी की बोतल खरीदकर पीने वाले असली और नकली देखकर ही खरीदें : जिलाधिकारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पानी की बोतल खरीदकर पीने वाले असली और नकली देखकर ही खरीदें : जिलाधिकारी

कानपुर। पानी की बोतल खरीदने से पहले उस पर आईएसआई मार्क, एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर और एक्सपायरी डेट की जांच ज़रूर करें। भारतीय मानक संस्थान (बीआईएस) की ऐप का इस्तेमाल करके आप बोतल पर दिए गए आईएसआई मार्क के कोड को वेरीफाई कर सकते हैं। यदि कोई भी शहरवासी किसी दुकानदार द्वारा नकली ब्रांड की पानी की बोतल बेचते हुए पाएं, तो खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग के अधिकारियों को सूचित करें। यह बातें शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कही।ज़िलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह संपूर्ण समाधान दिवस घाटमपुर के लिए जा रहे थे। उन्हें रास्ते में एक दुकानदार बिलीव नाम के ब्रांड की पानी की बोतल बेचते हुए दिखाई दिया। डीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए खाद्य आयुक्त की टीम को मौके पर जाकर परीक्षण के निर्देश दिए। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाधन विभाग की टीम द्वारा केजीआर फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड अकबरपुर कानपुर देहात द्वारा निर्मित बिलीव ब्रांड का पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर विद मिनरल बिक्री के लिए वितरण करते हुए पाया गया।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम के द्वारा उक्त पानी का एक नमूना संग्रहित कर जाँच के लिए भेजा गया। साथ ही मौके पर संग्रहित चार पेटी ( 48 लीटर ) पानी को ज़ब्त किया गया। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को आगाह करते हुए कहा कि बड़े ब्रांड के पानी की बोतल से मिलते-जुलते नाम वाली नकली पानी की बोतल को खरीदने से बचें। ऐसी बोतलों के पानी का स्तर बहुत निम्न होता है, जो सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। बता दें कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद में पैकेज डिंकिंग वाटर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान के लिए टीम गठित की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें