मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

ड्रग कारोबार से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगा सिक्योरिटी क्लीयरेंस, अनंतनाग एसएसपी का सख्त आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ड्रग कारोबार से जुड़े लोगों को नहीं मिलेगा सिक्योरिटी क्लीयरेंस, अनंतनाग एसएसपी का सख्त आदेश

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में नशे के नेटवर्क को लेकर जांच एजेंसियों और पुलिस को अहम निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी ने आदेश दिया है कि नशीले पदार्थों के मामलों में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों को कोई भी सुरक्षा मंजूरी नहीं दी जाएगी।

अनंतनाग पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बताया कि जिले में 20 पहचाने गए हॉटस्पॉट पर नार्को सीएएसओ (घेराबंदी और तलाशी अभियान) चल रहे हैं। पुलिस संदिग्ध ड्रग सरगनाओं के घरों पर छापेमारी कर रही हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्ती के लिए अवैध संपत्तियों का सर्वे चल रहा है।

विभिन्न एनडीपीएस मामलों की जांच के दौरान यह सामने आया है कि यहां सक्रिय कुछ नशा तस्कर और सिंडिकेट सीधे तौर पर आतंकी हैंडलर्स से जुड़े हो सकते हैं। यह स्थिति न सिर्फ कानून-व्यवस्था के लिए खतरा मानी जा रही है, बल्कि इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

ये आपराधिक तत्व सिर्फ अवैध गतिविधियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज में नशे का जाल फैलाकर युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं।

नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित सामान की सप्लाई से सामाजिक ताना-बाना भी प्रभावित हो रहा है और इलाके में अस्थिरता का माहौल बन रहा है।

इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए अनंतनाग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने सभी फील्ड यूनिट्स को सख्त निर्देश जारी किए हैं। आदेश में साफ कहा गया है कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन, सरकारी नौकरी, कांट्रैक्टर कार्ड और अन्य चरित्र प्रमाणन से जुड़े मामलों में अगर किसी व्यक्ति का संबंध नशा तस्करी या किसी ड्रग सिंडिकेट से पाया जाता है, तो उसे स्पष्ट रूप से लाल स्याही में दर्ज किया जाए।

इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी ऐसे व्यक्ति को सुरक्षा मंजूरी न दी जाए जो नशे के कारोबार या ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ पाया जाए। प्रशासन का कहना है कि यह कदम इलाके में नशे के बढ़ते खतरे को रोकने और नेटवर्क को तोड़ने के लिए जरूरी है। पुलिस का फोकस अब इस बात पर है कि नशे की सप्लाई चेन को जड़ से खत्म किया जाए और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

अनंतनाग पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि वे समाज और देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। जो भी व्यक्ति या समूह इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें