मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में अबकी बार महागठबंधन की सरकार: महुआ माझी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में अबकी बार महागठबंधन की सरकार: महुआ माझी

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान चल रहा है। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सांसद महुआ माझी ने महागठबंधन की सरकार बनने का दावा किया।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सांसद महुआ माझी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है।

उन्होंने दावा किया कि जनता का झुकाव अब एनडीए से हटकर महागठबंधन की ओर बढ़ रहा है।

महुआ माझी ने कहा, “हम लोग पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि इस बार बिहार में महागठबंधन की जीत होगी। हाल ही में एसआईआर मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्‍वी यादव के नेतृत्‍व में जो रैली निकाली गई थी, उसमें जिस तरह का जनसैलाब उमड़ा, उससे साफ हो गया है कि जनता का भरोसा अब एनडीए से उठ चुका है। जनता बदलाव चाहती है और बिहार में अब महागठबंधन की सरकार आने वाली है।

इसके साथ ही उन्होंने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह इलाका लंबे समय तक पिछड़ा रहा है और विकास से कोसों दूर है। महुआ माझी ने कहा, “भाजपा को इस क्षेत्र में 17 साल तक काम करने का मौका मिला, लेकिन उन्होंने कुछ भी नहीं किया। जनता ने रामदास सोरेन को तीन बार विधायक चुना और वे मंत्री भी बने। दुर्भाग्यवश, वह एक साल भी ठीक से काम नहीं कर पाए और उनका निधन हो गया, लेकिन उन्होंने क्षेत्र में डिग्री कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज की नींव रखकर विकास की दिशा दिखा दी।”

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें