मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

'यह सिर्फ फिल्म नहीं, हर देशभक्त के लिए लव लेटर,' धुरंधर देख बोलीं प्रीति जिंटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'यह सिर्फ फिल्म नहीं, हर देशभक्त के लिए लव लेटर,' धुरंधर देख बोलीं प्रीति जिंटा

मुंबई। फिल्मी दुनिया में साल का अंतिम समय 'धुरंधर' के नाम रहा। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ लोगों के दिलों पर भी राज कर रही है।

फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है। फिल्म देखने वाले अधिकतर दर्शक इसकी तारीफ कर रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने 'धुरंधर' देखी और फिल्म को मास्टरपीस बताया।

अभिनेत्री का कहना है कि वे एक बार नहीं, बल्कि कई बार फिल्म देख सकती हैं।

फिल्म 'धुरंधर' देखने के बाद अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी खुशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से शेयर की और पूरी फिल्म की स्टारकास्ट की तारीफ करते हुए फिल्म निर्माता आदित्य धर को स्पेशल बताया। उन्होंने लिखा, "आज का दिन बहुत मजेदार था।

बहुत दिनों बाद मैंने अकेले थिएटर में फिल्म देखी। दोपहर का शो हाउसफुल था और वाह, क्या जबरदस्त अनुभव था और ये उन बेहतरीन फिल्मों में से एक है जो मैंने बहुत समय बाद देखी है। बिल्कुल रॉ, रियल और मास्टरपीस। फिल्म के सभी किरदारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी।

उन्होंने आगे लिखा, "दिल को छू लेने वाला और दिल की धड़कन बढ़ा देने वाला म्यूजिक बहुत पसंद आया और सबसे ज्यादा आदित्य धर के डायरेक्शन से प्यार हो गया। इतनी मेहनत से और फिर भी इतने दिल से बनाया गया। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि हर उस अनजान आदमी, औरत और देशभक्त के लिए एक लव लेटर है जिसने हमारे देश की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली।

साढ़े तीन घंटे पलक झपकते ही बीत गए और मैं इसे दोबारा देखने के लिए तैयार हूं।

प्रीति को फिल्म के निर्माता और निर्देशक आदित्य धर के काम से प्यार हो गया है, और वे खुद उन्हें कॉल करके फिल्म का एक्सपीरियंस भी शेयर करने वाली हैं। उन्होंने सभी से फिल्म को देखने की अपील की है।

बता दें कि आदित्य धर के लिए भी फिल्म काफी स्पेशल है, क्योंकि 'धुरंधर' को पर्दे पर उतारने के लिए उन्हें तीन साल लगे। पहले उन्होंने फिल्म को लेकर रिसर्च की और लेखन भी खुद ही किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले फिल्म का बजट 100 करोड़ से ऊपर था, लेकिन समय और स्टारकास्ट की वजह से फिल्म का बजट 250 करोड़ से ज्यादा हो गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें