मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा का यह चुनाव देश के लिए निर्णायक : चम्पाई सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गुमला, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देश

के लिए निर्णायक है। हम सब इंडी गठबंधन के हैं। आदिवासी मूलवासी अस्तित्व

बचाने के लिये सरना धर्म कोड बनाया लेकिन भाजपा ने रोक दिया। ओबीसी के लिए

27 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की लेकिन वो आगे नहीं बढ़ा। भाजपा पूरी तरह से

आदिवासी-मूलवासी, पिछड़ा, दलित, गरीब विरोधी है। मुख्यमंत्री मंगलवार को

गुमला जिले के बसिया के कोनबीर एनएचपीसी मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे

थे।

चम्पाई ने कहा कि 2014 से पूरे देश में झूठ की खेती हो रही है।

भाजपा ने झारखंड में सबसे ज्यादा शासन किया लेकिन झारखंड को अलग दिशा में

ले गए। उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछड़ेपन की जिम्मेदार भाजपा है। रोजगार

और आदिवासी मूलवासी कल्याण की बात नहीं करते। दस साल से केवल जुमलेबाजी हो

रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पांच साल में मिला मौका नहीं गंवाना

है। भाजपा को सत्ता से बेदखल करना है।

चम्पाई ने कहा कि डबल इंजन

की सरकार ने प्राइमरी स्कूल बंद किए। गांव के बच्चों की शिक्षा प्रभावित

हुई। इनकी मंशा आदिवासी कल्याण की नहीं है। भाजपा यहां का इतिहास मिटाना

चाहती है। जंगल के भीतर भी योजना पहुंची। सर्वजन पेंशन स्कीम हम लाए। ये

भाजपा वाले झारखंड को आगे बढ़ाना कभी नहीं सोचे। केवल खनिज का व्यापार

किया। पूंजीपतियों को सब सौंप दिया। झारखंड खुद अपने पैरों पर खड़ा होगा।

चम्पाई

ने कहा कि राहुल गांधी युवा सम्राट हैं। चुनाव संविधान बचाने के लिए है।

लोकतंत्र को बचाने के लिए है। तानाशाही को मिटाना है। तानाशाही की वजह से

ही हेमंत सोरेन जेल में हैं। हमें मजबूती से संघर्ष करना है। हमने अंग्रेजी

सत्ता के खिलाफ लड़ाई की। हमें सुखदेव और कालीचरण को विजयी बनाना है।

झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करनी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें