मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

मेसी विवाद में अरूप विश्वास को तीसरा नोटिस, 48 घंटे के भीतर थाने में पेश होने का निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेसी विवाद में अरूप विश्वास को तीसरा नोटिस, 48 घंटे के भीतर थाने में पेश होने का निर्देश

कोलकाता : अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान हुई कथित अव्यवस्था और टिकट अनियमितता मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री को पुलिस ने तीसरी बार नोटिस जारी किया है। पुलिस ने उन्हें 48 घंटे के भीतर विधाननगर दक्षिण थाने में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है।

इस मामले में अरूप विश्वास को पहले ही से अंतरिम राहत मिल चुकी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि 17 अगस्त तक उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जा सकती। हालांकि, न्यायालय ने यह भी कहा है कि जांच एजेंसियों द्वारा जारी नोटिस का पालन करना होगा और किसी भी पूछताछ के लिए कम से कम 48 घंटे पहले नोटिस देना अनिवार्य होगा। अदालत ने अरूप को सात दिनों के भीतर अपना पासपोर्ट निचली अदालत में जमा करने तथा न्यायालय की अनुमति के बिना राज्य से बाहर नहीं जाने का निर्देश भी दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शनिवार को जारी नोटिस अरूप विश्वास तक अलीपुर थाने के माध्यम से पहुंचाया गया। वह अलीपुर क्षेत्र के निवासी हैं। इससे पहले भी पुलिस ने उन्हें दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देकर उपस्थिति से छूट मांगी थी।

गौरतलब है कि, 13 दिसंबर 2025 को स्टार फुटबॉल खिलाड़ी कोलकाता दौरे के दौरान युवा भारती स्टेडियम में भारी अव्यवस्था फैल गई थी। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन खेल मंत्री अरूप विश्वास और उनके करीबी लोगों ने मेसी को घेर रखा था, जिसके कारण उन्हें कुछ ही मिनटों में मैदान छोड़ना पड़ा। घटना के बाद व्यापक आलोचना हुई थी और इसके बाद अरूप विश्वास ने खेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

मामले की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने भी तीखी टिप्पणी करते हुए पूछा था कि क्या अरूप विश्वास मेसी के बचपन के मित्र हैं, जो उन्हें इतनी निकटता से घेरे हुए थे।

इस मामले में शिकायतकर्ता शतद्रु ने आरोप लगाया है कि मेसी के कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए लगभग 70 हजार टिकटों में से 22 हजार टिकट अरूप विश्वास ने अपने नियंत्रण में ले लिए थे और उनमें से कुछ टिकटों की बिक्री भी की गई। इन आरोपों की जांच के लिए ही पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए बुला रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें