मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल के मधेश प्रदेश में एक महीने के भीतर तीसरी बार मुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण हुआ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नेपाल के मधेश प्रदेश में एक महीने के भीतर तीसरी बार मुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण हुआ

काठमांडू। मधेश प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री कृष्णप्रसाद यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की है। उन्हें प्रदेश प्रमुख सुरेन्द्र लाभ कर्ण ने शपथ दिलाई। एक महीने में यह तीसरी बार है, जब मुख्यमंत्री पद का शपथग्रहण हुआ है।नेपाली कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री नियुक्त हुए यादव ने आज ही तीन सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी शपथ ग्रहण की है। इनमें जनमत के महेश यादव को वित्त मंत्री, नेपाली कांग्रेस की तरफ से जंगी लाल यादव और एकीकृत समाजवादी पार्टी की तरफ से कनिष्क पटेल ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली है। शपथ के बाद मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि वे आने वाली 10 तारीख को प्रदेशसभा से विश्वास मत लेंगे। सत्ता पक्ष के सात दलीय गठबंधन की आज हुई बैठक में तीन दिन बाद ही विश्वास मत लेने का निर्णय किया गया।कांग्रेस प्रदेशसभा संसदीय दल के नेता यादव को एमाले को छोड़कर सात दलों के ७७ प्रदेश सभा के समर्थन में संविधान की धारा १६८(२) के तहत मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। उन्हें कांग्रेस के २२, जसपा के १८, जनमत के १२, माओवादी के ९, लोसपा के ८, एकीकृत समाजवादी के ७ और नागरिक उन्मुक्ति के एक सांसद का समर्थन प्राप्त है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें