मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

थिंक गैस ने मध्य प्रदेश में पीएनजी और सीएनजी के दाम घटाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
थिंक गैस ने मध्य प्रदेश में पीएनजी और सीएनजी के दाम घटाए

भोपाल। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामकीय बोर्ड (पीएनजीआरबी) द्वारा एकीकृत शुल्क में संशोधन के बाद थिंक गैस ने मध्य प्रदेश में पीएनजी और सीएनजी के मूल्यों में कटौती करने की घोषणा की है। संशोधित कीमतें 1 जनवरी, 2026 से प्रभावी होंगी।नई कीमतें लागू होने से घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की कीमतें घटकर 5 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) तक घटकर 44 रुपये प्रति एससीएम पर आ जाएंगी। कीमतों में कमी से परिवारों को अधिक बचत होगी और प्रतिदिन खाना पकाना अधिक किफायती हो जाएगा।इस संबंध में थिंक गैस के चीफ मार्केटिंग एवं कॉमर्शियल ऑफिसर विनुकुमार बालकृष्णन ने कहा कि “पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामकीय बोर्ड द्वारा एकीकृत शुल्क संशोधन से हम उपभोक्ताओं को बेहतर मूल्य उपलब्ध करा सकेंगे। इससे परिवारों को कहीं अधिक कुशलता से खाना पकाने का खर्च संभालने में मदद मिलेगी और सीएनजी यूज़र्स को ईंधन पर अधिक बचत होगी।” शुल्क की नई रूपरेखा के तहत मध्य प्रदेश में सीएनजी की कीमतें भी घटेंगी जिससे रोजाना दफ्तर, दुकान आने जाने वालों, ऑटो ड्राइवरों, टैक्सी ऑपरेटरों और सार्वजनिक परिवहन के ऑपरेटरों को लाभ होगा। संशोधित मूल्य निर्धारण के तहत सीएनजी 88.25 रुपये प्रति किलोग्राम पर उपलब्ध होगी जिससे मूल्य में कटौती का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को सुनिश्चित होगा।उन्‍होंने कहा कि “इस संशोधन से परिवारों को पीएनजी की कीमतों में करीब 5-6 प्रतिशत बचत का लाभ मिलेगा जिससे अन्य ईंधन का एक अपरिहार्य विकल्प बनने में पीएनजी की स्थिति मजबूत होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें