मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

लालू यादव की रजाई और तकिया ले गए चोर!

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर उठे सवाल

रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू यादव और उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को झारखंड की राजधानी रांची स्थित रिम्स की ओर दी गई रजाई, गद्दा और तकिये गायब हो गए। मामला सामने आने के बद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लालू यादव की सुरक्षा में तैनात 10 पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल, चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू यादव जब रिम्स के केली बंगले में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे, उस समय लालू की सुरक्षा में रांची पुलिस के 10 पुलिसकर्मी तैनात थे, तब रिम्स की ओर से उन्हें गद्दा, रजाई, तकिया और चादर दिए गए थे। बाद में लालू यादव को इलाज के लिए रिम्स से दिल्ली भेज दिया गया। लालू की सुरक्षा में तैनात जवान वापस जाते समय रिम्स से मिले गद्दा, रजाई और तकिया समेत अन्य सामानों को अपने साथ ले गए। रिम्स ने एसएसपी से मांगी मदद रिम्स प्रबंधन ने जवानों से कई बार तकिया, गद्दे और चादर की मांग की, लेकिन उन्होंने नहीं लौटाए। इसके बाद रिम्स प्रशासन ने रांची के एसएसपी को तकिया और गद्दा वापस दिलाने के लिए पत्र भेजा है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने जवानों को जवाब तलब किया है। दस पुलिसकर्मियों को मिला अल्टीमेटम रिम्स का पत्र मिलने के के बाद रांची के एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में लगे दो हवलदार और आठ आरक्षी पुलिस कर्मियों को यह आदेश दिया है कि वह जल्द से जल्द गद्दा और तकिया रिम्स को वापस करें। इसके लिए एसएसपी ने जवानों को 24 घंटे का मात्र अल्टीमेटम दिया है,अगर इस अल्टीमेटम के दौरान भी गद्दा और तकिया जमा नहीं होता है, तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है। एसएसपी ने कहा कि अब तक जवानों ने रिम्स का सामान वापस नहीं किया है। सामान को वापस नहीं किए जाने के कारण रिम्स प्रबंधन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यह गंभीर विषय है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर सामान को जमा करें। यह भी बताएं कि अब तक उन्होंने सामान क्यों नहीं वापस किया। आदेश का पालन नहीं करने पर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

लालू यादव की रजाई और तकिया ले गए चोर! सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर उठे सवाल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू यादव और उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को झारखंड की राजधानी रांची स्थित रिम्स की ओर दी गई रजाई, गद्दा और तकिये गायब हो गए। मामला सामने आने के बद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लालू यादव की सुरक्षा में तैनात 10 पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

दरअसल, चारा घोटाला के सजायाफ्ता लालू यादव जब रिम्स के केली बंगले में रहकर अपना इलाज करवा रहे थे, उस समय लालू की सुरक्षा में रांची पुलिस के 10 पुलिसकर्मी तैनात थे, तब रिम्स की ओर से उन्हें गद्दा, रजाई, तकिया और चादर दिए गए थे। बाद में लालू यादव को इलाज के लिए रिम्स से दिल्ली भेज दिया गया। लालू की सुरक्षा में तैनात जवान वापस जाते समय रिम्स से मिले गद्दा, रजाई और तकिया समेत अन्य सामानों को अपने साथ ले गए।

रिम्स ने एसएसपी से मांगी मदद

रिम्स प्रबंधन ने जवानों से कई बार तकिया, गद्दे और चादर की मांग की, लेकिन उन्होंने नहीं लौटाए। इसके बाद रिम्स प्रशासन ने रांची के एसएसपी को तकिया और गद्दा वापस दिलाने के लिए पत्र भेजा है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने जवानों को जवाब तलब किया है।

दस पुलिसकर्मियों को मिला अल्टीमेटम

रिम्स का पत्र मिलने के के बाद रांची के एसएसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में लगे दो हवलदार और आठ आरक्षी पुलिस कर्मियों को यह आदेश दिया है कि वह जल्द से जल्द गद्दा और तकिया रिम्स को वापस करें। इसके लिए एसएसपी ने जवानों को 24 घंटे का मात्र अल्टीमेटम दिया है,अगर इस अल्टीमेटम के दौरान भी गद्दा और तकिया जमा नहीं होता है, तो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।

एसएसपी ने कहा कि अब तक जवानों ने रिम्स का सामान वापस नहीं किया है। सामान को वापस नहीं किए जाने के कारण रिम्स प्रबंधन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। यह गंभीर विषय है। इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है। निर्देश दिया है कि 24 घंटे के भीतर सामान को जमा करें। यह भी बताएं कि अब तक उन्होंने सामान क्यों नहीं वापस किया। आदेश का पालन नहीं करने पर उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें