मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

साेता रहा परिवार, चोरों ने छह लाख का माल किया पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
साेता रहा परिवार, चोरों ने छह लाख का माल किया पार

जालौन। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर सनेता में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर में घुसकर लगभग दाे लाख रुपये की नकदी और चार लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह चाेरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।क्षेत्राधिकारी राम सिंह ने बताया कि ग्राम रामपुर सनेता में रहने वाले राजपाल पटेल ने बताया कि रात के वक्त छत के रास्ते घर के अंदर चाेराें ने प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषणों के साथ नकदी की चोरी कर ली। सुबह परिवार की नींद खुली तो अलमारी व अन्य जगह का सामान बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।पीड़ित का कहना है कि नकदी और जेवर मिलाकर लगभगत छह लाख रुपये की चाेरी हुई है। पीड़ित राजपाल पटेल ने पुलिस से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़कर उनकी चोरी की हुई संपत्ति बरामद की जाए। पीड़ित ने बताया कि वह इस घटना से अपने परिवार के साथ काफी परेशान हैं।क्षेत्राधिकारी राम सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि उनकी चोरी की हुई संपत्ति बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें