मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये चार पुराने गाने, रूपा गांगुली ने भी बनाई रील

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये चार पुराने गाने, रूपा गांगुली ने भी बनाई रील

मुंबई। सोशल मीडिया का दौर ऐसा है कि कुछ भी रातोंरात वायरल हो सकता है। कोई आम इंसान स्टार बन जाता है, तो कभी पुराने गाने फिर से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे गानों के बारे में बता रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं और पुरानी यादों को ताजा कर रहे हैं।

ये गाने न सिर्फ पुरानी यादों को ताजा करते हैं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए नई पीढ़ी तक भी पहुंच रहे हैं। इनके बोल, संगीत और भावनाएं आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने अपने समय में थे। ये गाने सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे हैं। अनुपमा फेम रुपाली गांगुली और माधुरी दीक्षित समेत कई कई सेलेब्स ने इन गानों पर रील बनाई है।

इंतहा हो गई इंतजार की: यह गाना 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'शराबी' का है।

इसे मशहूर गायक किशोर कुमार और गायिका आशा भोसले ने गाया था और संगीत बप्पी लहरी ने दिया था। प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया प्रदा, प्राण, ओम प्रकाश, मुकरी और सुरेश ओबेरॉय जैसे सितारे शामिल थे। यह गाना आज भी अपनी रोमांटिक धुन के लिए जाना जाता है।

तड़पाओगे तड़पा लो: 1959 में रिलीज हुई फिल्म 'बरखा' का यह गाना लता मंगेश्कर की सुरीली आवाज में है।

गीत राजेंद्र कृष्ण ने लिखा और संगीत चित्रगुप्त ने दिया। यह फिल्म तमिल फिल्म 'थाई पिरंधल वाझी पिरक्कम' (1958) का रीमेक थी। 'बरखा' एक प्रेम कहानी है, जिसमें जगदीप और नंदा जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस गाने की सादगी और भावनात्मक गहराई ने उस दौर में दर्शकों का दिल जीता था और आज सोशल मीडिया पर यह फिर से ट्रेंड कर रहा है।

इतना न मुझसे तू प्यार बढ़ा: यह खूबसूरत गाना 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'छाया' का है, जिसे ऋषिकेश मुखर्जी ने निर्देशित किया। लता मंगेश्कर और तलत महमूद कीआवाज में यह गाना आज भी लोगों के दिलों को छूता है। यह गीत राजेंद्र कृष्ण ने लिखा और संगीत सलिल चौधरी ने दिया था। 'छाया' में सुनील दत्त, मीनाकुमारी, नजीर हुसैन, ललिता पवार और आशा पारेख जैसे सितारे शामिल थे।

खास तौर पर ललिता पवार का संयमित अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया। इस फिल्म का संगीत इतना प्रभावशाली था कि यह गाना आज भी हिंदी सिनेमा के कालजयी गीतों में शुमार है। सोशल मीडिया पर यह गाना अकेलेपन और प्रेम की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए खूब इस्तेमाल हो रहा है।

कहीं आग लग जाए: 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'ताल' का यह गाना आज भी उतना ही ताजा है। इसे आशा भोसले, आदित्य नारायण और ऋचा शर्मा ने गाया।

गीत आनंद बक्शी ने लिखा और संगीत एआर रहमान ने दिया। सुभाष घई के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना, अमरीश पुरी और आलोक नाथ जैसे सितारे थे। 'ताल' ने अपने रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म सावित्री और सत्यवान की कहानी से प्रेरित थी और 2008 की फ्रेंच फिल्म 'एनीथिंग फॉर हर' का रीमेक थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें