बिहार में कहीं बारिश तो कहीं गिरेंगे ओले वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
पटना: जिला सहित बिहार के अधिकतर जिलों में पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है।सोमवार को सूबे के कई शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार के मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर तेज हवाएं चल रही हैं.मौसम विभाग अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज यानी 27 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।28 फरवरी से मौसम साफ होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग के अनुसार पटना का न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत राज्य के कई जिलों में 27 फरवरी के बारिश के बाद 28 और 29 फरवरी को कोहरा देखने को मिल सकता है।





