मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

भारत में बाबरी मस्जिद नहीं, भगवान राम और मां जानकी का मंदिर बनेगा: विजय कुमार सिन्हा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत में बाबरी मस्जिद नहीं, भगवान राम और मां जानकी का मंदिर बनेगा: विजय कुमार सिन्हा

पटना। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार देर रात बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लगाए जाने को लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में अब कोई बाबरी मस्जिद नहीं बनेगा। भारत में भगवान राम का मंदिर और मां जानकी का मंदिर बनेगा।

पटना में पत्रकारों से बातचीत में इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "भारत में दोबारा कोई बाबर पैदा ही नहीं होगा, जो भारत की भूमि पर फिर से कोई बाबरी मस्जिद बना ले। मां भारती का संतान जग चुका है। अब बाबर का कोई भी औलाद बाबरी मस्जिद भारत में नहीं बनाएगा। भारत में राम का मंदिर और मां जानकी का मंदिर ही बनेगा।"

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार देर रात बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर लगाए गए हैं।

पोस्टर्स पर लिखा है कि छह दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास समारोह होगा। टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर को शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजनकर्ता बताया गया है।

कबीर ने कहा कि छह दिसंबर को हम बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार के आदेश पर बिहार विधान परिषद की प्रतिपक्ष की नेता और राजद नेता राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का आदेश देने पर कहा कि जिस विभाग के तहत यह मामला है, नियम के अनुसार हर बार नई सरकार आती है। आवास बदलने का आवास आवंटन की एक प्रक्रिया होती है।

भवन निर्माण विभाग उसके तहत यह कार्रवाई कर रही होगी।

बता दें कि 6 दिसंबर, 1992 को कारसेवकों की उमड़ी भीड़ ने अयोध्या में बाबरी विध्वंस के विवादित ढांचे को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद कोर्ट का आदेश आने के बाद अब रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार को भव्य राम मंदिर में ध्वजारोहण का भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें