मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

रामनगर भीटी में तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट,मुठभेड़ में पुलिस ने लूटेरे को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रामनगर भीटी में तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट,मुठभेड़ में पुलिस ने लूटेरे को दबोचा

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी गांव के समीप बुधवार तड़के पुलिस टीम ने मुठभेड़ में लूटेरे को दबोच लिया। मुठभेड़ की जानकारी पाते ही मौके पर एडीसीपी काशी सरवणन टी और एसीपी भेलूपुर डॉ. ईशान सोनी मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाश को पुलिस टीम ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल बदमाश की पहचान चंदौली जनपद के रामगढ़ गांव निवासी मुकुल शर्मा के रूप में हुई। बदमाश कुछ दिन पूर्व कमच्छा क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी और उसके बेटे के साथ हुई लूट की घटना में शामिल रहा था।एडीसीपी काशी सरवणन टी के अनुसार पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पूरे जनपद के विभिन्न जगहों पर भोर में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी अभियान के तहत रामनगर पुलिस भीटी और हाइवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। अभियान के बीच भोर में पुलिस की चेकिंग देख एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक मोड़ कर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उसने फायर करना शुरू कर दिया, जवाब में पुलिस टीम ने भी बदमाश पर गोलियां चलाई। एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। यह देख पुलिस टीम ने घेरकर उसे दबोच लिया। बदमाश पर वाराणसी और चंदौली में पहले से ही अपराधिक केस दर्ज है।मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश के पास से बाइक,पिस्टल और मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस बदमाश से उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें