मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

मथुरा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मथुरा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिलने से मचा हड़कंप

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस सामूहिक आत्महत्या की आशंका जता रही है।

मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। महावन की क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता वर्मा ने बताया कि महावन थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि एक वीडियो मिला है जिसमें कहा जा रहा है कि हम अपने कारणों से आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि सारे तथ्यों की जांच की जा रही है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। सभी पहलुओं की जांच कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

तहसील महावन क्षेत्र के ग्रामीणों ने जब परिवार के घर पर काफी देर तक कोई गतिविधि नहीं देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर के अंदर पांचों लोगों को अचेत अवस्था में पाया। चिकित्सकीय जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि परिवार के सभी सदस्यों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।

हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि परिवार किसी प्रकार की आर्थिक तंगी, पारिवारिक तनाव या अन्य दबाव से गुजर रहा था या नहीं।

साथ ही परिवार की हालिया गतिविधियों और सामाजिक परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें