मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

जनता के दिल में ममता बनर्जी के लिए अब ममता नहीं बची : नीरज कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जनता के दिल में ममता बनर्जी के लिए अब ममता नहीं बची : नीरज कुमार

पटना। जदयू नेता नीरज कुमार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि इस चुनाव में जनता का मोह उनसे भंग हो चुका है और अब उनके दिलों में ममता नहीं बची है।

नीरज कुमार ने पटना में आईएएनएस से बातचीत में कहा कि बिहार में जिस तरह से तेजस्वी यादव को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा और वे बिहार छोड़कर भाग गए, कहीं ममता बनर्जी भी इसी चीज को न दोहरा दें।

जदयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ममता बनर्जी की कार्यशैली पर सवाल उठाया, जो स्वाभाविक है। पूरे चुनावी अभियान में ममता दीदी ने यह नहीं कहा कि जनता के हित में हमने कौन-कौन से काम किए हैं। कभी एसआईआर तो कभी पदाधिकारियों का मुद्दा उठाया। संविधान इसकी इजाजत देता है कि जिनका जन्म इस धरती पर हुआ है, वह यहां के मूलनिवासी हैं। अन्य देश के लोग इस देश में रहें, यह किसी को मंजूर नहीं। ममता दीदी मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही हैं।

इसीलिए जनता ने सीएम से ममता छोड़ दी है।

नीरज कुमार ने इंदौर में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख के वंदे मातरम गाने से इनकार करने पर कहा कि यह बिल्कुल गलत है। अगर कोई भी ये कृत्य कर रहा है। कांग्रेस के अधिवेशन में वंदे मातरम गाया गया है, जिस नेता द्वारा इनकार किया गया है, उसे सबसे पहले कांग्रेस पार्टी से निकाल देना चाहिए।

सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर नीरज कुमार ने कहा कि उनके इस फैसले से बिहार के लोग के साथ ही पार्टी असमहत थी। लेकिन, सीएम के फैसले का सम्मान किया गया। नीतीश कुमार एक ऐसी मिसाल हैं, जो कभी पद के लिए नहीं रूके, वे आगे-आगे चलते रहे, पीछे-पीछे पद चलता रहा है। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नए सीएम का चुनाव होगा।

उन्होंने कहा कि आजादी के लंबे अरसे के बाद विशेष सत्र के तहत महिला आरक्षण बिल को पारित कर दिया जाएगा। इसी के साथ राम मनोहर लोहिया का सपना भी पूरा हो जाएगा।

नीतीश कुमार राज्यसभा में मौजूद होंगे, जब महिला सशक्तीकरण के लिए बिल पर चर्चा होगी।

नीरज कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग असम में एक दिन में मतदान की प्रक्रिया सुनिश्चित कर रहा है, जो असम उग्रवाद की चपेट में रहता था, जहां कई चरणों में चुनाव होते थे, आज एक चरण में चुनाव हो रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें