मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

24 घंटे में चोरी का खुलासा: तीन लाख नकदी, जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
24 घंटे में चोरी का खुलासा: तीन लाख नकदी, जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-126 की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए के चोरी किए गए आभूषण, तीन लाख रुपए नकद, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पहचान पत्र, चोरी में प्रयुक्त कार, लोहे का सरिया और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, एक महिला ने 9 जून को थाना सेक्टर-126 में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, तीन लाख रुपए नकद, मोबाइल फोन और लैपटॉप चोरी कर लिए हैं। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। वहीं, इससे पहले 8 मई को भी क्षेत्र में एक घर से दो लैपटॉप, एक अमेजन किंडल और नकदी चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। घटनाओं के अनावरण के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे करीब 50 से 60 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। इसके बाद 10 जून को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गढ़ी शाहपुर गांव के सामने पुश्ता रोड, सेक्टर-131 क्षेत्र से शुभम उर्फ काकू, राहुल शर्मा और सुनार सचिन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी शुभम उर्फ काकू ने बताया कि वह नशे का आदी है और पहले भी कई बार जेल जा चुका है। वह दिन के समय बंद मकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही लोहे के सरिये से ताला तोड़कर घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी के बाद वह जेवरात और अन्य सामान अपने जीजा राहुल शर्मा को देता था, जो उन्हें ठिकाने लगाने का काम करता था। जांच में सामने आया कि राहुल शर्मा ने चोरी के जेवरात अपने परिचित सुनार सचिन वर्मा को बेचने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, सचिन को मालूम था कि जेवर चोरी के हैं, इसके बावजूद उसने लालच में आकर चोरी की चैन और अंगूठी को गलाकर बेच दिया तथा बाकी जेवर खरीदने का सौदा कर रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी पायल, मंगलसूत्र, चैन, दो अंगूठियां, झुमकी, तीन लाख रुपए नकद, चार मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, तीन आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, चोरी में इस्तेमाल कार, ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे का सरिया तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मुख्य आरोपी शुभम उर्फ काकू एक शातिर अंतरराज्यीय चोर है, जिसके खिलाफ मेरठ और गौतमबुद्धनगर समेत विभिन्न जिलों में चोरी, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें