मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

ज्वैलर्स की दुकान से ग्राहक ने ही चुराई थी सोने की अंगूठी, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चित्तौड़गढ़,। जिले के बस्सी कस्बे में स्थित ज्वैलर्स शॉप पर आभूषण

खरीदने आए एक युवक व महिला द्वारा आभूषण देखने के दौरान सोने की अंगूठी

चोरी कर ली थी। अनुसंधान के बाद बस्सी थाना पुलिस ने आरोपित युवक को

गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद इसके कब्जे से सोने की अंगूठी भी बरामद

कर ली।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गत मंगलवार

को बस्सी निवासी ज्वैलर्स बनवारी लाल पुत्र रतनलाल आगाल ने बस्सी थाने पर

एक रिपोर्ट। इसमें बताया कि 19 जून को दोपहर में एक युवक, एक महिला व एक

बालक ग्राहक बन कर उसकी दुकान पर आए। यहां उन्होंने सोना व चांदी के आइटम

देखे। इसमें से चांदी के कड़े व अंगूठी उन्होंने खरीदी और चले गए। शाम को

दुकानदार ने स्टॉक का मिलान किया तो एक सोने की अंगूठी वजनी चार से पांच

ग्राम की जिस पर हॉलमार्क 91.6 लिखा हुआ था वो नहीं मिली। काफी तलाश के बाद

दुकान में अंगूठी नहीं दिखी। इस पर ज्वैलर्स ने दुकान पर लगे सीसी टीवी

फुटेज देखे। इसमें सामने आया कि आभूषण खरीदने वाला युवक अंगूठी लेते हुए

नजर आ रहा है। उस दिन जो सामान लिया उस पर बिल में सुरेश गायरी निवासी

गायरियावास का लिखा हुआ था। इसके आधार पर उसने गायरियावास में जाकर जांच की

लेकिन इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं था। मोबाइल नंबर लिखवाया था वह भी बंद

पाया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बस्सी पर प्रकरण दर्ज कर युवक की तलाश

की। पुलिस टीम ने आरोपित युवक चंगेडी थाना सदर निम्बाहेडा निवासी सावरलाल

पुत्र उदयलाल बावरी को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से सोने की अंगूठी

बरामद की गई। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें