मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लवकुश विश्वकर्मा (33) पुत्र दयाराम विश्वकर्मा के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में लगी हुई है।परिजनों के अनुसार लवकुश पहले ठेकेदारी का कार्य करता था। पिछले कुछ समय से उसकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। परिजनों का कहना है कि बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था और अकसर तनावग्रस्त रहता था। बुधवार की सुबह परिवार के सदस्यों ने उसे कमरे में फंदे से लटकता देखा तो शोर मचाया। उसके बाद स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।पुलिस क्षेत्राधिकार अमेठी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पीपरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के अन्य बयान मिलने के बाद ही मौत के कारणों की वास्तविक पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें