मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

अमेठी। लाइट हाउस का काम करने वाला युवक देर रात बंद पड़े हैलोजन को ठीक करते समय विद्युत करंट की चपेट में आ गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है।अमेठी जिले के मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सपहा नौरेपुर गांव निवासी ध्रुव राज यादव पुत्र राम सुथार यादव अपना लाइट और साउंड इसी थाना क्षेत्र के पूरे तिवारी मजरे सोरांव गांव में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में लगाया हुआ था। बताया जा रहा है कि देर रात एक हैलोजन बंद हो गया। इसकाे ठीक करने के लिए वह सीढ़ी लगाकर जैसे ही ऊपर चढ़ा, विद्युत करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सीओ गौरीगंज अखिलेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि देर रात घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें