मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

योगी सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को दे रही है सुनहरा अवसर, निःशुल्क ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
योगी सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को दे रही है सुनहरा अवसर, निःशुल्क ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन शुरू

प्रयागराज। योगी सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों को डिजिटल रूप से सशक्त और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निःशुल्क ओ-लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 20 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी शुक्रवार को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने दी।

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के पात्र अभ्यर्थियों को मिलेगा। आवेदन के लिए परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आय एवं जाति प्रमाण पत्र तहसील स्तर से निर्गत होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद उसकी प्रिंट कॉपी के साथ आय, जाति, आधार कार्ड एवं शैक्षिक प्रमाण पत्रों सहित सभी आवश्यक अभिलेख कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कक्ष संख्या-65, विकास भवन, प्रयागराज में 20 जुलाई, 2026 को सायं 5 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा।

कहां और कैसे करना है आवेदन

पोर्टल www.msme.up.gov.in पर समस्त प्रपत्रों (आधार कार्ड, बैंक पासबुक, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र) सहित ऑनलाइन आवेदन करने है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने पात्र युवक-युवतियों से समय रहते आवेदन करने की अपील करते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को कंप्यूटर कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें