मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

कार्यकर्ता ही बूथ का स्तम्भ, सजगता में ही सफलता: धर्मपाल सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कार्यकर्ता ही बूथ का स्तम्भ, सजगता में ही सफलता: धर्मपाल सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को कानपुर और उन्नाव में आयोजित बैठकों में पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और शक्ति केन्द्र संयोजकों से संवाद किया और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संवाद, सम्पर्क और सक्रियता से ही संगठन के कार्यों को गति मिलती है। पंचायत चुनाव और स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर उन्होंने पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए और कहा कि पूर्व तैयारी और पूर्ण तैयारी की नीति पर चलते हुए ही विजय सुनिश्चित की जा सकती है।

कानपुर में क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और प्रभारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने हर घर तिरंगा, एक पेड़ मां के नाम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस जैसे अभियानों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मंडलों में अध्यक्ष घोषित नहीं हुए हैं, वहां आपसी सामंजस्य से चयन प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को बेहद अहम बताते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि एक-एक मतदाता से सम्पर्क किया जाए और जो नाम मतदाता सूची में छूट गए हैं उन्हें जोड़ा जाए।

उन्नाव में मंडल अध्यक्षों और शक्ति केन्द्र संयोजकों को संबोधित करते हुए धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल इकाई संगठन की धुरी है और शक्ति केन्द्र उसकी कार्यशीलता का आधार। मंडल अध्यक्ष और शक्ति केन्द्र संयोजक जितने सक्रिय होंगे, उतनी ही बूथ समितियां मजबूत होंगी। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर मासिक बैठक हो, मन की बात कार्यक्रम से बड़ी संख्या में लोगों को जोड़ा जाए और बीएलए-2 के पास मतदाता सूची की पूरी मैपिंग हो।

उन्होंने कहा कि भाजपा केवल चुनावी संगठन नहीं है, बल्कि समाजसेवा, राष्ट्र निर्माण और जनजागरण का माध्यम है। यही कारण है कि संगठन की मजबूती गांव-गांव, घर-घर और पगडंडी तक पहुंचने से होगी। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि विपक्ष के फैलाए झूठ और भ्रम को सजगता और सत्यता से समाप्त करना होगा। हमारे पास मोदी सरकार और योगी सरकार की योजनाओं की ठोस उपलब्धियां हैं जिन्हें जनता तक पहुंचाना है।

धर्मपाल सिंह ने जोर देकर कहा कि सक्रिय बूथ ही विचारधारा के प्रसार और चुनावी विजय की गारंटी है। इसलिए कार्यकर्ताओं को मंच और माला से दूर रहकर बूथ स्तर तक पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ जुटना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें