मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

अमरोहा लोकसभा में वोट डालने पहुंची महिला का पहले ही पड़ गया वोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अमरोहा, । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में जनपद अमरोहा में सुबह

नौ बजे तक 14.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस बीच मतदान करने पहुंची महिला

मतदाता ने प्रशासन पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

अमरोहा जनपद की

रहने वाली महिला ओमवती ने बताया कि सुबह वह अपने पति के साथ मतदान करने के

लिए मतदान केंद्र पर पहुंची। यहां पर मौजूद बीएलओ द्वारा बताया गया कि उनका

वोट उनके घर पर वैलेट पेपर से पड़ गया है। जबकि महिला के पति ने अपने

मताधिकार का उपयोग किया।

इस पर महिला ने प्रशासन पर गड़बड़ी का

आरोप लगाते हुए बताया कि वह न तो विकलांग है और न ही बीमार। अपना वोट डालने

के लिए स्वतंत्र है। जब उसने मतदान किया ही नहीं तो उसका वोट कैसे पड़

गया।

उसने उस उंगली को भी दिखाया जब वोट डालते वक्त नीली स्याही

लगती है। महिला की उंगली पर स्याही के निशान नहीं थे। महिला का कहना है कि

वो यहां से अपना वोट डालकर ही जायेगी। वो किसी बड़े अधिकारी के आने का

इंतजार कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें