मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

बगैर शादी के ही बैरंग ही वापस लौटा दूल्हा और बारात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बगैर शादी के ही बैरंग ही वापस लौटा दूल्हा और बारात

अमेठी। जनपद मुख्यालय गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे इन्दई मजरे संभावा गांव में गुरुवार की शाम को पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ से बारात आई हुई थी। बताया जा रहा है कि डीजे को बजाने के विवाद में बाराती और घराती आपस में फिर गए। इसके बाद नाराज वर पक्ष ने बगैर शादी के दूल्हे और बारात को वापस कर दिया।प्रतापगढ़ जनपद के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से 12 बृहस्पतिवार की शाम को अमेठी जनपद मुख्यालय गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे इन्दई मजरे संभावा गांव में नंदलाल कोरी के घर बारात आई हुई थी। जहां पर डीजे बजाने को लेकर वर पक्ष और कन्या पक्ष दोनों में विवाद उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के मध्य उपजे इस विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई । जिसमें पांच लोगों को चोटें आई हुई है। बताया जा रहा है कि इसमें विवाद करने वाले ज्यादातर लोग शराब के नशे में थे। मामले को बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और वापस आ गई। लेकिन इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ आपसी द्वेष इतना बढ़ चुका था कि वर पक्ष ने बिना रस्मो रिवाज पूरा किए हुए, बिना शादी प्रक्रिया संपन्न काराए ऐसे ही दूल्हे और बारात को वापस लेकर चले गए। इस मामले में थाना प्रभारी श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर हम लोग गांव पहुंचे गए। जहां पर डीजे पर गाना बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हुआ था। दोनों पक्षों को शांत कर दिया गया। वर पक्ष बिना शादी किया बारात वापस लेकर चला गया। किसी भी प्रकार का कोई घायल हम लोगों के सामने नहीं आया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें