मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

मौसम ने एक बार फिर करवट लिया, पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन राज्यों में है बारिश का अनुमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

घने कोहरे के बीच ठंड की वापसी, पश्चिमी विक्षोभ के चलते इन राज्यों में है बारिश का अनुमान

नई दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है। दिन में हो रही तेज धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली हुई है। वहीं, सुबह और रात के दौरान घना कोहरा छा जाने से मौसम ठंडा हो गया है। शनिवार सुबह कोहरे की मोटी चादर दिल्ली में छा गई, जिसकी दृश्यता सुबह 8:30 बजे सफदरजंग में 50 मीटर और पालम में 250 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ठंड की वापसी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने के आसार बने हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में बेमौसम बारिश होने की संभावना है। इन सभी राज्यों में 16 से 20 फरवरी के बीच गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश का शाहजहांपुर रहा सबसे ठंडा शहर

मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में मौसम पूरे राज्य के अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे देखा गया। यूपी की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाहजहाँपुर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। रविवार को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। रविवार और सोमवार को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के कोलकाता और तमिलनाडु के कई शहरो में जमकर बारिश हुई थी। फरवरी माह में बारिश होने से आसपास के राज्यों में भी मौसम में बतलाव देखने को मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें