मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा का जलस्तर बढ़ा, अब तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से हो रही वृद्धि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा का जलस्तर बढ़ा, अब तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से हो रही वृद्धि

- तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीण सतर्क, प्रशासन की निगाहमीरजापुर। जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सुबह 8 बजे ओझला पुल के पास गंगा का जलस्तर 74.08 मीटर रिकार्ड किया गया, जो खतरे के निशान 77.724 मीटर से 3.644 मीटर नीचे है। बीते 24 घंटे में जलस्तर में कुल 73 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।सोमवार सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक जलस्तर 4 सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा था, जबकि शाम 4 बजे के बाद यह दर घटकर 2 सेमी प्रति घंटा हो गई। शाम 6 बजे गंगा का जलस्तर 73.570 मीटर मापा गया था। ताज़ा जानकारी के अनुसार अब यह वृद्धि दर लगभग 3.041 सेमी प्रति घंटे है।जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखते हुए तटवर्ती गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया है। चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का बिंदु 77.724 मीटर निर्धारित है। यदि गंगा का जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति गंभीर हो सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें