मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:59 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में सवा लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह को किया ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में सवा लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह को किया ढेर

सहारनपुर। यूपी एसटीएफ ने रविवार देर रात मुठभेड़ में 1.25 लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह उर्फ ​​लल्लन को ढेर कर दिया है। सहारनपुर जिले में सरसावा-नकुर रोड पर रविवार देर रात बदमाश की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा के लिए पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया था। बदमाश को सीएचसी सरसावां से जिला अस्पताल सहारनपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश का एक साथी मौके से भागने में सफल रहा और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है।

बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला ललन सिंह उर्फ ​​लल्लन एक कुख्यात इनामी अपराधी था। वह कई मामलों में वांछित था। 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक सब इंस्पेक्टर पर गोली चलाने और उनकी सर्विस पिस्टल लूटने और 1 नवंबर 2022 को चंदौली में गोलीबारी व लूट की घटना में शामिल था।

ललन सिंह उर्फ ​​लल्लन भाइयों और गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा।

इन अपराधों में सात लोगों की हत्या (जिनमें दो सब इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे) के साथ ही बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सरकारी हथियार लूटना भी शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने एक लाख और चंदौली के पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें