मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

ठग ने एटीएम कार्ड बदल की ठगी,पीड़िता ने लगाई गुहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। फारबिसगंज थाना क्षेत्र के बोचाभाग वार्ड संख्या चार की रहने वाली अमीना खातून पति -मो.तशोबर के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित एटीएम केन्द्र से एक ठग ने एटीएम कार्ड बदल कर 25 हजार रुपये की निकासी के साथ रेमंड शोरूम में हजारों की खरीददारी की। मामले को लेकर पीड़िता ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में पीड़िता ने बताया कि पोस्ट ऑफिस चौक स्थित एटीएम केन्द्र से वह पैसा निकालने की कोशिश कर रही थी लेकिन पैसे नहीं निकल रहा था। तभी वहां आये एक युवक ने मदद की बात कर मेरा एटीएम कार्ड ले लिया और कार्ड बदल कर दूसरा कार्ड दे दिया, जिसके बाद उनके मोबाइल पर दस दस हजार रूपये निकासी का दो बार और एक बार पांच हजार निकासी का मेसेज के साथ रेमंड शोरूम से खरीददारी का मेसेज आया। बैंक से डिटेल निकालने के बाद ठगी की जानकारी होने की बात करते हुए थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें