मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

बहराइच में जंगली जानवर ने मां के साथ सो रही बालिका पर किया हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बहराइच में जंगली जानवर ने मां के साथ सो रही बालिका पर किया हमला

बहराइच। जनपद कई महीनों से जंगली जानवरों के आंतक से जूझ रहा है। यहां आदमखोर भेड़ियों, खूंखार तेंदुओं और शिकारी सियार के हमले नहीं थम रहे हैं। सोमवार बीती रात को एक बार फिर महसी इलाके में जंगली जानवर ने धावा बोला। वन्य जीव ने घर के आंगन में मां के साथ सो रही बच्ची पर हमला किया। इस बीच बच्ची के चीख सुनकर मां और परिवार के साथ गांव के लोग जाग गए और वन्य जीव बालिका को छोड़ कर जंगलों की ओर भाग गया। बच्ची को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है।हरदी थाना क्षेत्र के महसी क्षेत्र में ग्राम पंचायत गरेठी गुरुदत्त सिंह गांव निवासी महसी गांव में बीती रात निवासी राम पाल की बेटी अंजू देवी (07) मां के साथ घर के आंगन में सो रही थी। तभी अंधेरे में एक वन्य जीव वहां पहुंचा और बालिका पर हमला कर उसे दबोच कर बाहर की ओर ले जाने लगा। इस बीच चीख सुनकर मां और परिजनों के साथ ग्रामीण जाग गए। हाका लगाते ही वन्य जीव बालिका को जख्मी हालत में छोड़कर गन्ने के खेतों से होता हुआ जंगल की ओर भाग निकला।इधर बच्ची को लहुलूहान हालत में पिता राम पाल ने सीएचसी लेकर पहुंचा, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बालिका को वन्य जीव ने गले और पैर में नोच डाला है। जिला अस्पताल में भर्ती बालिका के पिता राम पाल का कहना है कि भेड़िया ने हमला किए जाने की बात बताई है।वहीं, इस हमले की जानकारी पर डीएफओ अजीत प्रताप सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भेड़िया के हमले से इंकार किया है। डीएफओ ने कहा कि कुत्ता ने हमला किया है। स्लाइवा जांच के लिए बरेली भेजा जा रहा है। इससे हमले की और पुष्टि हो जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें