मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह की सफलता इतिहास के पन्नों में होगा दर्ज - ललन सर्राफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना।

जनता दल (यू0) की ओर से 24 जनवरी को प्रस्तावित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह के निमित्त गुरूवार को पार्टी मुख्यालय में जनता दल (यू0) व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के पटना महानगर व प्रदेश पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत रूप से सघन चर्चा हुई और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये गए। कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह में अधिक से अधिक संख्या में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए विधान पार्षद सह व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ संयोजक ललन कुमार सर्राफ ने कहा कि ‘कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए हमें पूरे तन-मन से जुटना है। हमें मिलकर ऐसा प्रयास करना है कि इस कार्यक्रम की सफलता इतिहास के पन्नों में अंकित हो जाए। जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह में हम मिलकर भाजपा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि आज भारत में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। भाजपा को देश के गरीबों का दर्द न दिखाई दे रहा है और न महसूस हो रहा है। ऐसी संवेदनहीन सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

बैठक की अध्यक्षता जद(यू0) व्यवसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार ने की। बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष शिव गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, नगीना चैरसिया, राजेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, गौतम कानोडिया, चंदन केशरी, शशिकांत गुप्ता, बेबी कुमारी मंडल, सुजीत पाठक, डॉ युसुफद्दीन, राधेश्याम सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, आखिलेश यादव, विधान कुमार, कुणाल कुमार, उमेश कुमार चैरसिया, सोनम कुमार, छोटू सिंदुरिया, गुप्ता रंजीत आदि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें