मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

सितंबर भर सक्रिय रहेगा मानसून बंगाल में रुक-रुक कर बारिश का अनुमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सितंबर भर सक्रिय रहेगा मानसून बंगाल में रुक-रुक कर बारिश का अनुमान

कोलकाता। सितंबर महीने भर पश्चिम बंगाल में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। मौसमी हवाएं (मानसून) अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह तक सक्रिय रहेगी, जिसके कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि, दुर्गापूजा के दौरान बारिश होगी या नहीं, इस पर अभी स्पष्ट अनुमान नहीं लगाया जा सकता।मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्व बंगोपसागर में बने चक्रवात ने मंगलवार को निम्न दबाव का रूप ले लिया है। बुधवार शाम तक यह गहरा निम्न दबाव बनकर पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और ओडिशा तट से होते हुए जमीन पर प्रवेश करेगा।दक्षिण बंगाल में बुधवार को पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना और झाड़ग्राम सहित तटीय और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कोलकाता, हावड़ा और हुगली जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।उत्तर बंगाल में बुधवार को भी गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। कलिंम्पोंग, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। गुरुवार से बारिश की तीव्रता घटेगी और शुक्रवार व शनिवार को मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा। हालांकि, रविवार से दोबारा बारिश का दौर शुरू होगा और रविवार व सोमवार को उपरोक्त जिलों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।कोलकाता में बुधवार सुबह का मौसम सामान्य तौर पर बादलों से घिरा रहेगा। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह तक शहर में 26.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। आर्द्रता का स्तर 79 से 97 प्रतिशत के बीच बना हुआ है, जिससे उमस भरा मौसम महसूस हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें