मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

भारत में टीबी उन्मूलन की रफ्तार विश्व की तुलना में दोगुनी: डॉ मांडविया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने मंगलवार को 37वीं स्टॉप टीबी पार्टनरशिप बोर्ड बैठक को संबोधित किया। इस मौके पर मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत टीबी के खात्मे की दिशा में विश्व से दो गुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व में टीबी की घटनाओं में 8.7 प्रतिशत की कमी देखी जा रही है, जबकि भारत में 16 प्रतिशत की कमी की रफ्तार से टीबी उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह विश्व की गति से लगभग दोगुनी रफ्तार है।

इस मौके पर डॉ मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत में छुपे हुए टीबी के मामलों की संख्या 2015 में 10 लाख से घटकर 2023 में 2.6 लाख रह गई है। उन्होंने बोर्ड के सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों से बड़े पैमाने पर इसे रोकने के प्रयासों में शामिल होकर और टीबी के लिए सतत विकास लक्ष्य लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए टीबी टीकाकरण शुरू करने में अपने राष्ट्रों के सामूहिक ज्ञान और विशेषज्ञता का लाभ उठाने का आग्रह किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें