मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

बिना इजाजत दाढ़ी रखने पर दारोगा सस्पेंड, एसपी ने 3 बार दी थी चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली : यूपी के बागपत जिले में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के सब-इंस्पेक्टर इंतेसार अली को बिना अनुमति के दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया गया है. उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है. अली को दाढ़ी बढ़ाने को लेकर अनुमति लेने के लिए कहा गया था और तब तक दाढ़ी हटाने के लिए कहा गया था। इसके लिए उन्हें तीन - तीन बार चेतावनी भी दी गई थी . इसके बावजूद पुलिसकर्मी ने अनुमति नहीं ली और दाढ़ी बढ़ाना जारी रखा. यह मामला बागपत जिले के रमाला थाने का है. जहां थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर इंतेसार अली को एसपी बागपत ने विभाग की अनुमति के बगैर दाढ़ी रखने पर निलंबित कर दिया है. इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई, क्योंकि तीन बार हिदायत देने के बाद भी वे दाढ़ी नहीं कटवा रहे थे.राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक इस बारे में बागपत एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि इंतेसार अली विभाग की अनुमति के बिना दाढ़ी रख रहे थे. कई बार उन्हें दाढ़ी कटवाने की हिदायत दी. इसके बावजूद सब-इंस्पेक्टर उनके निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे. इसलिए उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है. एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस मैनुअल के मुताबिक सिर्फ सिखों को दाढ़ी रखने की अनुमति है, जबकि अन्य सभी पुलिसर्किमयों को अपने चेहरे क्लीन शेव रखने होते हैं. एसपी ने कहा, "यदि कोई पुलिसकर्मी दाढ़ी रखना चाहता है, तो उसे उसकी अनुमति लेनी होगी. अली ने इस मुद्दे पर कहा कि उन्होंने दाढ़ी रखने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इस पर सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें