मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : इस बार चूक गई जनता तो महंगाई, बेरोजगारी से हो जाएगी हालत खराब : अखिलेश यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ/रांची,

22 अप्रैल (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को झारखण्ड के रांची दौरे पर पहुंचे।

उन्होंने इंडिया (आईएनडीआईए) गठबंधन की संयुक्त रूप से आयोजित उलगुलान

महारैली को सम्बोधित किया।

उन्होंने कहा

कि यह लोकसभा चुनाव बहुत विशेष है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को हर हालत

में हटाना है। अगर देश की जनता इस बार भाजपा को हटाने से चूक गयी तो

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार वर्तमान हालात से भी ज्यादा खराब हो जाएंगे।

इनके पास देश की जनता को बताने के लिए कुछ नहीं बचा है।

उन्होंने

कहा कि भाजपा सबसे झूठी पार्टी है। इलेक्टोरल बांड के नाम पर भारी

भ्रष्टाचार किया है। हजारों करोड़ रुपये की चुनावी चंदा के नाम पर वसूली की

है। तमाम कम्पनियों को डराकर वसूली की। कोरोना के समय वैक्सीन बनाने वाली

कम्पनी से भी वसूली कर ली है। जबसे इलेक्टोरल बांड का मामला बाहर आया है,

भाजपा के नेता घबराये हुए हैं। उनके पास भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है।

अखिलेश

यादव ने कहा है कि भाजपा ने युवाओं की नौकरी छीनी है। हर साल दो करोड़

नौकरी देने का झूठा वादा किया। लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया। आज देश में

80-90 फीसदी पढ़ा-लिखा नौजवान बेरोजगार है। भाजपा सरकारों में भर्ती

परीक्षाओं के तमाम पेपर लीक हुए। जबसे भाजपा की सरकार आयी है। नौजवानों,

किसानों, आदिवासियों की आर्थिक स्थिति और खराब हो गई है।

सपा

अध्यक्ष ने कहा कि पहले जुमलेबाजी करने वाले भाजपा के लोग जनता को झूठी

गारन्टी दे रहे हैं। देश की जनता को भाजपा की गारन्टी नहीं, बाबा साहब डॉ0

भीमराव अम्बेडकर के संविधान की गारन्टी चाहिए। इंडिया गठबंधन जनता को

संविधान की गारन्टी देता है। संविधान की गारन्टी में सब कुछ है। इंडिया

गठबंधन संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की लड़ाई लड़ रहा है।

उन्होंने

कहा कि भाजपा सरकार ने हार के डर से झारखण्ड के मुख्यमंत्री रहे हेमंत

सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को झूठे मामलों में जेल

भिजवाया। भाजपा यह न भूले कि उसने शेर को भले ही गिरफ्तार कराया है लेकिन

उनकी दहाड़ को नहीं गिरफ्तार करा पाई है। यह जो दहाड़ पूरे देश में जा रही

है वह ऐलान कर रही कि बदलाव होना तय है।

अखिलेश

यादव ने कहा कि भाजपा ने झारखण्ड और आदिवासियों के साथ बहुत अन्याय किया

है। यह भगवान बिरसामुंडा की धरती है। यह भाजपा को हराकर दिल्ली की सत्ता से

बाहर करेगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा

का सफाया हो गया है। किसान, नौजवान सहित सभी लोग एकजुट होकर भाजपा के

खिलाफ मतदान कर रहे हैं। भाजपा की सरकार अब बचने वाली नहीं है। इस दौरान

महारैली को इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों के नेताओं ने सम्बोधित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें