मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिण भारत को छोड़कर पूरे देश में तेजी से सुधर रहे हालात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पिछले 24 घंटे के दौरान सिर्फ पांच राज्यों में ही 10 हजार से अधिक नए मामले सामने आए इनमें से तमिलनाडु में करीब 25 हजार मामले मिले हैं। बंगाल और ओडिशा में आठ-आठ हजार और देश के अन्य राज्यों में नए मामलों की संख्या पांच हजार से भी कम है।

नई दिल्ली : महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों को छोड़कर पूरे भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप तेजी से कम हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान सिर्फ पांच राज्यों में ही 10 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं, इनमें से तमिलनाडु में करीब 25 हजार मामले मिले हैं। बंगाल और ओडिशा में आठ-आठ हजार और देश के अन्य राज्यों में नए मामलों की संख्या पांच हजार से भी कम है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 22 दिनों से प्रतिदिन नए मरीजों से ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 1.32 लाख नए मरीज मिले हैं वहीं 2.07 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। लगातार 11 दिनों से दैनिक संक्रमण दर भी 10 फीसद से नीचे बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर में भी आठ फीसद से नीचे आ गई है। रोजाना होने वाली मौतों की संख्या भी तीन हजार से कम है। सक्रिय मामले भी कुल संक्रमितों का 5.73 फीसद रह गए हैं, वहीं मरीजों के उबरने की दर 93 फीसद से ज्यादा हो गई है।

महाराष्ट्र में कम नहीं हो रही मौतें

महाराष्ट्र में संक्रमण की स्थिति तो नियंत्रण में आ गई है, लेकिन मौतों की संख्या ज्यादा कम नहीं हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान हुई 2713 मौतों में 643 मौतें महाराष्ट्र से ही हैं। इसके अलावा कर्नाटक में 514, तमिलनाडु में 460, केरल में 153 और बंगाल और उत्तर प्रदेश में 108-108 और लोगों की जान गई है।

शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़े

नए मामले 1,32,364

कुल मामले 2,85,74,350

मौतें 2,713

कुल मौतें 3,40,702

सक्रिय मामले 16,35,993

सक्रिय मामल में कमी 77,420

ठीक हुए 2,07,071

कुल ठीक हुए 2,65,97,655

सुबह आठ बजे तक के आंकड़े

पाजिटिविटी दर 6.38 फीसद

साप्ताहिक पाजिटविटी 7.27 फीसद

ठीक होने की दर 93.08 फीसद

मृत्यु दर 1.19 फीसद

जांचें (गुरुवार) 20,75,428

कुल जांचें 35,74,33,846

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें