मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

कोरोना की दूसरी लहर से गांवों में हाहाकार, लोग मर रहे और पता भी नहीं चल रहा कि संक्रमण था या नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

शहरों के साथ ही कोरोना अब गांवों में कहर बरपा रहा है। एक तरफ बीमारी तो दूसरी ओर लोगों में दहशत का माहौल है। कई घरों में तो सभी सदस्य बीमारी का शिकार हैं।

कोरोना की दूसरी लहर ने गांवों में हाहाकार मचाया हुआ है। मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुखार, जुकाम व खांसी के प्रकोप से लोगों में दहशत है। आगरा जिले के दो गांवों में तो 100 से अधिक लोग बीमार हैं। कुछ ऐसा ही हाल अन्य गांवों का है। प्रशासन पर लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा: 72 से ज्यादा गांवों में हाहाकार, दुजाना में एक हफ्ते में 19 व खैरपुर में एक माह में 25 मौतें

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र के दुजाना गांव में एक सप्ताह में 19 लोगों की मौत हो चुकी है जो बुखार से पीड़ित थे। वहीं, ग्रेनो वेस्ट के खैरपुर गुर्जर गांव में एक माह में 25 लोगों की मौत हो गई है। अन्य गांवों में भी लगातार मौतें हो रही हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की तरफ से लापरवाही बरती जा रही है। स्वयं सैनिटाइज कराने को मजबूर हैं.

कानपुर: बुखार में तप रहे गांव, इटर्रा में एक माह में 25 बुजुर्गों की मौत, कोरोना जैसे लक्षण से दहशत

पंचायत चुनाव के वक्त जैसी आशंका जताई जा रही थी, वह सच साबित हो रही है। अब गांव-गांव में बुखार का प्रकोप फैल गया है। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के गांव परास, भदरस, जहांगीराबारा व पतारा के बाद अब इटर्रा में भी एक माह में 25 बुजुर्गों की मौत की बात सामने आई। सभी बुखार, जुकाम व खांसी से पीड़ित थे

आगरा: कुंडौल और बमरौली कटारा में बुखार से कोहराम, 22 दिनों में 55 ग्रामीणों की मौत

किसी के अपने छूटे तो कइयों के सपने ही टूट गए। ये हाल है कुंडौल और बमरौली कटारा का। जहां वायरल बुखार से पिछले 22 दिनों में 55 ग्रामीणों की जान चली गई। 19 अप्रैल से 11 मई तक कुंडौल में 25 और बमरौली कटारा में 30 लोग दम तोड़ चुके हैं। घर-घर चारपाइयां बिछी हैं। दोनों गांव में 100 से अधिक लोग बीमार हैं

आजमगढ़: कई गांवों में मौत का तांडव, जांच में कोई नहीं मिला कोरोना फिर भी जा रहीं जानें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील के कई गांवों में मौत का तांडव जारी है। प्रशासन मौन साधे है और गांव के लोग सहमे हुए हैं। मिर्जापुर विकास खंड के बड़हरिया गांव में अब तक 19 लोगों और परसहा गांव में 29 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ी बात यह है कि बड़हरिया गांव के लोगों की जांच हुई लेकिन जांच में कोई भी पॉजीटिव नहीं पाया गया फिर भी लगातार मौतों का सिलसिला जारी है। इस गांव में मौत का आंकड़ा दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ता जा रहा है।

उत्तराखंड में कोरोना : उत्तरकाशी जिले के 70 गांवों में बनाए गए 85 कंटेनमेंट जोन

उत्तरकाशी जिले के कई सुदूरवर्ती गांवों में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। प्रशासन ने गांवों में भी सैंपलिंग तेज कर संक्रमण पाए जाने पर कंटेनमेंट जोन बनाने की कवायद शुरू कर दी है। ग्रामीण इलाकों में खांसी, जुखाम, बुखार की शिकायतें मिलने पर प्रशासन द्वारा सैंपलिंग कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। हालांकि अधिकांश लोगों में कोविड के गंभीर लक्षण नहीं हैं

उत्तराखंड में कोरोना : अब गांवों में कोरोना रोकेगी ग्राम पंचायत स्तरीय कोविड नियंत्रण समिति

प्रदेश के गांवों में कोरोना संक्रमण रोकने और लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए अब ग्राम पंचायत स्तरीय कोविड नियंत्रण समिति काम करेगी। मंगलवार को मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं.

जम्मू-कश्मीर: गांव-गांव कोरोना का कहर, थम नहीं रहा है मौतों का सिलसिला

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण अब ग्रामीण क्षेत्रों में फैल चुका है। वायरस कम्यूूनिटी स्तर पर पहुंच गया है। जिले के प्रत्येक गांव में इसका असर देखने को मिल रहा है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें