मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

वेब सीरीज 'द रॉयल्स' के दूसरे सीजन का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'द रॉयल्स' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह सीरीज 9 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी और इसे दर्शकों व समीक्षकों से भरपूर सराहना मिली है। अब इस सफलता के बाद निर्माताओं ने 'द रॉयल्स 2' की आधिकारिक घोषणा कर दी है। दूसरा सीजन जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, फिलहाल रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है। फैंस अब बेसब्री से इसके अगले अध्याय का इंतजार कर रहे हैं।नेटफ्लिक्स ने 'द रॉयल्स 2' की घोषणा करते हुए लिखा, "पुराना पैसा, नया खून और नया सीजन तैयार है। 'द रॉयल्स 2' जल्द ही आ रहा है, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।" सीरीज 'द रॉयल्स' में भूमि पेडनेकर के साथ ईशान खट्टर, साक्षी तंवर, नोरा फतेही, जीनत अमान, मिलिंद सोमन, विहान समत, डिनो मोरिया और चंकी पांडे जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे। खास बात यह है कि दूसरे सीजन में ये सभी कलाकार अपनी-अपनी भूमिकाओं में वापसी करेंगे। इस सीरीज के निर्देशन की बागडोर प्रियंका घोष और नूपुर अस्थाना ने संभाली है। दर्शकों को अब बेसब्री से सीजन 2 की रिलीज का इंतजार है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें