मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में मिले महिला के कटे सिर की तलाश जारी, अब तक 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा में मिले महिला के कटे सिर की तलाश जारी, अब तक 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई

नोएडा। नोएडा में सेक्टर-82 कट के पास नाले में मिली सिर कटी लाश के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है, वहीं पुलिस को सिर की तलाश में अब तक कोई सुराग हासिल नहीं हुआ है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने 10 विशेष टीमें गठित की हैं, जो लगातार सबूत एकत्र करने में जुटी हैं।

अधिकारियों के अनुसार अब तक 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं, लेकिन हत्या कहां हुई और शव को यहां लाया कैसे गया, इस पर पुलिस को अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

जांच टीमें इलाके में लगे कैमरों की फुटेज घटनास्थल से तीन दिन पहले तक की खंगाल रही हैं, ताकि किसी संदिग्ध की गतिविधि का पता लगाया जा सके। सबसे बड़ी मुश्किल महिला की पहचान कराना है। सिर न मिलने की वजह से पुलिस को डेड बॉडी की पहचान कराने में खासी समस्या आ रही है।

आसपास के जिलों से संपर्क कर वहां की गुमशुदगी रिपोर्ट भी मंगाई जा रही है। पड़ोसी जिलों की पुलिस से भी तालमेल बैठाया जा रहा है ताकि किसी भी लापता महिला की शिकायत इस मामले से मेल खा सके।

महिला के सिर की तलाश के लिए पुलिस ने घटनास्थल के तीन किलोमीटर के दायरे में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया।

नाले से लेकर आसपास के झाड़ियों, खाली प्लॉट्स, नदी किनारे और रास्तों पर तलाशी अभियान जारी रहा, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा कर चुकी है। पुलिस इस मामले को हत्या का मामला मानकर आगे बढ़ रही है।

यह भी आशंका जताई जा रही है कि अपराध किसी और जगह पर हुआ और सबूत मिटाने के लिए शव को यहां फेंका गया।

यह भी जांच का विषय है कि हत्या किसी व्यक्तिगत विवाद, घरेलू हिंसा या अवैध संबंध से जुड़ी हो सकती है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच को तेज कर दिया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी ने इलाके में किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन को आते-जाते देखा है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें