मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी बोले- जनता ने एक बार फिर भाजपा की विजय का लिया है संकल्प

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देहरादून,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड रवाना होने

से पहले सोशल मीडिया पर लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड के साथ देश की जनता ने

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की विजय का संकल्प ले लिया है। इस

संकल्प की सिद्धि के लिए अपने समस्त परिवारजनों का आशीर्वाद हमारे साथ है।

उत्तराखंड के रुद्रपुर में आज दोपहर करीब 12 बजे जनता-जनार्दन से संवाद का

सौभाग्य मिलेगा।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने

प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट को टैग करते हुए लिखा-

प्रधानमंत्री जी देवभूमि उत्तराखंड आपके स्वागत के लिए तैयार है। हम सभी

प्रदेशवासियों ने राज्य की पांचों सीटों को भारी मतों से जीतकर ‘अबकी बार

400 पार’ के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया है। आपके तीसरे

कार्यकाल में उत्तराखंड विकास के नए अध्याय लिखने को एक बार फिर तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें