मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

गरीबों को बेघर कर दिया, अब बजट किसके लिए?, यूपी बजट पर रामगोपाल यादव का तंज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गरीबों को बेघर कर दिया, अब बजट किसके लिए?, यूपी बजट पर रामगोपाल यादव का तंज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बजट को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।

रामगोपाल यादव ने बजट पर सवाल उठाते हुए आईएएनएस से कहा, "वहां से किस तरह का अच्छा बजट आने की उम्मीद की जा सकती है? वहां किस तरह के अर्थशास्त्री मुख्यमंत्री बैठे हैं?"

उन्होंने सरकार की आर्थिक समझ और नीतियों पर व्यंग्य करते हुए कहा कि जनता को इससे कोई खास लाभ मिलने वाला नहीं है।

रामगोपाल यादव ने आगे आरोप लगाया कि राज्य सरकार पहले ही गरीबों को उनके घरों से बेघर कर चुकी है।

उन्होंने कहा, "जब गरीबों को उनके घरों से हटा दिया गया है, तो अब यह बजट किसके लिए लाया जा रहा है?"

सपा विधायक संग्राम सिंह ने यूपी बजट 2026 पर कहा, "हम सब उम्मीद किए हैं कि बजट किसानों के हित में होगा, छात्रों और नौजवानों के हित में होगा। भाजपा ने जो वादा किया था कि स्वास्थ्य सेवाएं को विश्व स्तर पर लाएंगे, वह अभी दिख नहीं रहा। बजट से जो पूर्व पूर्वानुमान आए हैं, उसमें कुछ दिख नहीं रहे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "पेपरलेस विधानसभा में एक बार फिर कागज का बजट पेश किया जाएगा। बजट में कोई विजन नहीं होगा। यह सिर्फ धोखा होगा।"

उन्होंने आगे कहा कि छात्र, किसान, नौजवान और पीड़ित लोग इनसे उब चुके हैं और मन बना लिए हैं कि आगामी चुनाव में हम इन्हें हराएंगे और पीडीए की सरकार बनाएंगे।

कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "सरकार तो बजट के आंकड़े प्रस्तुत करती है, पर सच तो यह है कि सरकार में बजट को खर्च करने की इच्छाशक्ति ही नहीं है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें