मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

गुंडे, माफिया और दंगाई कौन हैं, यह यूपी की जनता भली-भांति जानती है : शिवपाल यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गुंडे, माफिया और दंगाई कौन हैं, यह यूपी की जनता भली-भांति जानती है : शिवपाल यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और जसवंत नगर से विधायक शिवपाल यादव ने यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गुंडे, माफिया और दंगाई कौन हैं, यह यूपी की जनता भली-भांति जानती है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए लिखा था कि गुंडे, माफिया और दंगाई यह सब सैफई परिवार के भाई।

इसे लेकर सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा कि गुंडे, माफिया और दंगाई कौन हैं, यह यूपी की जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने आगे लिखा कि बुलडोज़र से कानून का गला घोंटने वाले, किसानों पर लाठियां बरसाने वाले, किसानों की जमीन पर कब्जा करने वाले, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के संरक्षक, ये सब आपके आँगन के ‘भाई’ हैं।

शिवपाल सिंह यादव ने आगे लिखा कि सैफई परिवार ने तो अस्पताल, स्टेडियम, नौकरियां और विश्वविद्यालय दिए… आपके ‘परिवार’ ने क्या दिया? नफ़रत, महंगाई और जंगलराज।

ज्ञात हो कि यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। मानसून सत्र की शुरुआत से पहले विपक्षी समाजवादी पार्टी, सपा के विधायकों ने सोमवार को विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। वहीं, सत्र से पहले शिवपाल सिंह यादव ने भी सोशल मीडिया पर भाजपा पर बड़ा हमला बोला था।

उन्होंने लिखा कि भाजपा सरकार अपनी नौ साल की नाकामियों को छुपाने के लिए चार दिन में ही एक दिन चौबीस घंटे का विधानसभा सभा सत्र चलाना चाह रही है। भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है और अपनी नाकामियों, विफलता और विकास के झूठे एजेंडों को छुपाने के लिए चार दिन का विधानसभा सभा सत्र लेकर आई है। इस सत्र के चार दिन चलने से भी प्रदेश की स्थिति व विकास में कोई सुधार नहीं आयेगा। सिंचाई की उचित व्यवस्था भाजपा सरकार दे नहीं पाई, बाढ़ को पूरे प्रदेश में रोक नहीं पाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें