मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

एनआईए ने पश्चिम बंगाल के अमता में हुए बम धमाकों में दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनआईए ने पश्चिम बंगाल के अमता में हुए बम धमाकों में दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल के अमता इलाके में तलाशी के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 2022 में हुए बम धमाके के सिलसिले में की गई है। इस धमाके में बम बनाने वालों में से एक की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हो गए थे।

एनआईए ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि टीम ने आरोपियों के तीन ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। इस कार्रवाई में दो आरोपियों असफार और एंताजुल को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। इन दोनों की पहचान मुख्य आरोपियों के तौर पर की गई है। ये दोनों हावड़ा (ग्रामीण) के अमता इलाके के रहने वाले हैं।

23 फरवरी 2022 को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के अमता इलाके में चंद्रपुर बाजार के पास बम धमाका हुआ था। यह धमाका तब हुआ जब बम बनाए जा रहे थे और गलती से उनमें विस्फोट हो गया।

जांच एजेंसी ने खुलासा किया कि दोनों आरोपियों के निर्देश पर ही अमता थाना इलाके में चंद्रपुर बाजार के पास अवैध रूप से देसी बम बनाए जा रहे थे।

बन रहे बमों में से कुछ में धमाका हो गया था, जिससे धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और विस्फोटक बनाने में शामिल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एनआईए के अनुसार, घायलों में जहधर मोल्ला, मोहब्बत मोल्ला और मोइनुर रहमान थे, जबकि मरने वाले की पहचान एसके महरम के रूप में हुई थी।

अप्रैल 2024 में एनआईए ने स्थानीय पुलिस से जांच को अपने हाथ में लिया था।

एनआईए ने पाया कि असफार और एंताजुल बम बनाने के काम को कंट्रोल कर रहे थे। बाद की जांच में पता चला कि इन बमों का इस्तेमाल स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने और उनमें दहशत फैलाने के लिए किया जाना था।

इस मामले में पहले भी चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। एनआईए अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच अभी भी जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें