मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

सुशील मोदी का पार्थिव शरीर आज विशेष विमान से पटना पहुंचेगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना,। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पार्थिव शरीर

मंगलवार को विशेष विमान से पटना लाया जा रहा है। लोगों के अंतिम दर्शन के

लिए उनका पार्थिव शरीर पटना स्थित आवास पर रखा जाएगा।

सोमवार रात

दिल्ली के एम्स में भाजपा के दिग्गज नेता सुशील मोदी (72 वर्ष) का निधन हो

गया था। सुशील मोदी गले के कैंसर से पीड़ित थे जो उनके फेफड़े तक पहुंच गई

थी। अपनी बीमारी की सूचना के साथ 40 दिनों पहले सुशील मोदी ने 03 अप्रैल को

सार्वजनिक जीवन के लिए अंतिम संदेश देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास की

घोषणा की थी।

लगभग ढाई दशक से वे बिहार भाजपा की धुरी रहे।

उन्होंने भाजपा की तरफ से राज्यसभा, लोकसभा, विधानसभा और विधान परिषद् का

प्रतिनिधित्व किया। वे लंबे समय तक बिहार के उप मुख्यमंत्री भी रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें